नागौद में अवैध रेत परिवहन पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई⁸
📍 नागौद | सतना

सतना जिले के नागौद क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो रेत से भरे ट्रकों को पकड़कर नागौद थाने में खड़ा करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों के दस्तावेजों एवं रेत परिवहन से संबंधित अनुमति पत्रों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
इस कार्रवाई में नागौद के नायब तहसीलदार एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। राजस्व विभाग की इस सख्ती से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




