विधायक शर्मा के प्रश्न पर कार्यवाही वनरक्षक हुआ निलंबित| लटेरी से घनश्याम पंथी|

लटेरी। वन परिक्षेत्र उत्तर लटेरी, सामान्य वन मण्डल विदिशा का एक वनरक्षक वीरनारायण जोशी का ऑडियो जिसमें वह रिश्वत लेना कबूल रहे हैं उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था विधायक श्री उमाकांत शर्मा द्वारा उक्त वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर उसकी शिकायत दिनांक 19.02.2026 को पत्र क्र. 95/बीपीएल/2026 प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को पत्र प्रेषित कर तथा प्रत्यक्ष भेंट एवं विधानसभा में प्रश्न रखकर उक्त वायरल ऑडियो का जांच करवाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है तथा दिनांक 25.02.2026 को मध्यप्रदेश विधानसभा में तारांकित प्रश्न आने के कारण उक्त विषय विधानसभा में रखा गया एवं वन राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि ऐसे दोषी अधिकारी/कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया जाएगा जिसके फलस्वरूप प्रश्न पर चर्चा के एक घंटे बाद ही वनरक्षक वीरनारायण जोशी को निलंबित कर दिया गया है और आगामी वनमाफियाओं पर कार्यवाही हेतु तथा कंपार्टमेंट नंवर 358,359,360,361 पर अतिक्रमण मुक्ति की कार्यवाही शीघ्र कराने हेतु आश्वास दिया है। वन परिक्षेत्र उत्तर एवं दक्षिण लटेरी में अमूल्य सागौन की लकडी की कटाई को रोकने की मांग की।




