Home » मध्य प्रदेश » शांति समिति की बैठक: सौहार्द के साथ मनाएं होली, रंगपंचमी और रमजान; पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

शांति समिति की बैठक: सौहार्द के साथ मनाएं होली, रंगपंचमी और रमजान; पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

Share:

शांति समिति की बैठक: सौहार्द के साथ मनाएं होली, रंगपंचमी और रमजान; पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश
न्यामुल हक तहसील सवाददाता


​दमुआ/छिंदवाड़ा -26 फरवरी 2026 आज थाना दमुआ में आगामी त्योहारों—होली, रंगपंचमी और पवित्र रमजान माह—को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक, राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधि और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और गरिमा के साथ मनाए जाएंगे।
​प्रमुख दिशा-निर्देश और नियम:
​शालीनता और सुरक्षा: होली के दौरान किसी के साथ जोर-जबरदस्ती रंग न खेलें। राहगीरों पर कीचड़, गंदगी या पानी फेंकना सख्त मना है। विशेषकर मुस्लिम धर्मावलंबियों की सहमति के बिना उन्हें रंग न लगाएं।
​नशा और हुड़दंग पर रोक: सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन प्रतिबंधित है। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
​सोशल मीडिया पर निगरानी: भड़काऊ पोस्ट, अफवाहें या विवादित कमेंट्स करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि वे ऐसी पोस्ट तत्काल डिलीट करें।
​ध्वनि विस्तारक यंत्र: बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक डीजे या किसी भी प्रकार के ध्वनि यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
​यातायात और रैलियां: हुड़दंगियों द्वारा तेज गति से वाहन चलाना या सामूहिक वाहन रैली निकालना प्रतिबंधित रहेगा।
​स्वच्छता और मर्यादा: धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखें। बिजली के तारों पर गंदे कपड़े या पानी न फेंकें। होलिका दहन केवल निर्धारित और गैर-विवादित स्थलों पर ही किया जाएगा।
​अपील: त्योहारों के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

Leave a Comment