Home » मध्य प्रदेश » माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल बालाघाट आगमन ।

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल बालाघाट आगमन ।

Share:

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल बालाघाट आगमन ।

इस अवसर पर पचामदादर मुठभेड़ सहित नक्सल विरोधी अभियानों में साहसपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के 60 पुलिसकर्मियों को “आउट ऑफ टर्न प्रमोशन” प्रदान किया जाएगा। पचामादादर एन्काउंटर में 04 नक्सली मारे गए थे। इन जवानों के अदम्य साहस के परिणामस्वरूप बालाघाट जिला नक्सलवाद से मुक्त हुआ है।

साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस लाइन परिसर में निर्मित नवीन शहीद स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा। शहीद स्मारक में नक्सल हिंसा से जुड़ी घटनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में शहीद अमर जवानों की वीर गाथाएँ एवं बलिदान प्रदर्शित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीण जनों के पुनर्वास हेतु कुल 15 पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ये ग्रामीण टल्लाबोड़ी, सिंघई, सीताडोंगरी, डेंडवा, लीलामेटा, रासीमेटा, दिनाटोला, गौआझोला एवं किन्ही जैसे नक्सल प्रभावित ग्रामों से हैं, जो पुलिस विभाग में निष्ठा के साथ सेवा देंगे।

Leave a Comment