Home » मध्य प्रदेश » सतना में पेंशन रैली का आयोजन, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर होगा बड़ा आंदोलन।

सतना में पेंशन रैली का आयोजन, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर होगा बड़ा आंदोलन।

Share:

सतना में पेंशन रैली का आयोजन, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर होगा बड़ा आंदोलन।

सतना। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश के बैनर तले प्रदेशभर में अध्यापक-शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों के समर्थन में पेंशन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली आदरणीय श्री भरत पटेल जी (प्रांताध्यक्ष) के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।

इसी कड़ी में सतना जिला मुख्यालय पर भी 08 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे धवारी चौराहा (धरना स्थल) से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विशाल पेंशन रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम श्रीमान कलेक्टर महोदय, सतना को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संघ द्वारा बताया गया कि इस रैली में समस्त शिक्षक साथियों एवं मातृ शक्ति की सहभागिता अनिवार्य है। शिक्षक समुदाय लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।

शिक्षकों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  1. दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस प्रणाली को तत्काल बंद किया जाए।
  2. गुरुजी की नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जाए।
  3. अध्यापक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जाए।
  4. पुरानी पेंशन योजना (OPS) तत्काल बहाल की जाए।
  5. कर्मचारियों के लिए हेल्थ केयर कैशलेस कार्ड योजना लागू की जाए।
  6. छूटे हुए अध्यापक संवर्ग का राज्य शिक्षा सेवा में समावेश किया जाए तथा जिनकी क्रमोन्नति अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, सतना के जिलाध्यक्ष श्री केशव प्रताप सिंह ने समस्त शिक्षक साथियों एवं मातृ शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “एकता में ही शक्ति है और संघर्ष से ही अधिकार प्राप्त होते हैं।”

यह रैली शिक्षक समाज की एकजुटता और अधिकारों के लिए निर्णायक कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment