मायल तिरोड़ी में धूमधाम से मनाया गया 77 वाँ गणतंत्र दिवस।

मायल लिमिटेड तिरोड़ी खान के प्रांगण में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं खान प्रबंधक श्रीमान मनीष ढ़ोके जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण उपरांत मायल तिरोड़ी खान के मुख्य प्रबंधक(खान) श्रीमान शकील अहमद सर व आनंद बागड़े सहा. महाप्रबंधक (यांत्रिकी) के द्वारा गणतंत्र दिवस पर संबोधन दिया गया इस कार्यक्रम के उद्घोषक श्रीमान रितेश माने सहा.महाप्रबंधक (कार्मिक) एवं इसके उपरांत कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय मनीष ढ़ोके सर के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन उपरांत इन्हीं के हस्ते तिरोड़ी खान में आयोजित सुरक्षा सैनिकों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ग में बाटकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं इसके उपरांत सभी अधिकारी कर्मचारी एवं कामगारों को माँयल के ग्राउंड में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए आमंत्रित किया गया जिसमें महिलाएं एवं पुरुषों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपादित कर उसमें विजेताओं को प्रथम द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तदुपरांत योगा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,

इस सम्मान में उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा सभी को बधाई दी गई, मॉयल के इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमान रितेश माने ,मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिकारियों में श्री उदित बोथरा सहामहाप्रबंधक (खान),श्री प्रीतेश नागदेवे मुख्य प्रबंधक (वित्त),श्री राजेश मानके प्रबंधक (सर्वे), श्री शुभ्रांशु पाणी प्रबंधक(भू.वि.) श्री आशीष दुआ प्रबंधक (वित्त), श्री मंगेश ढोले प्रबंधक (खान), श्री मनोज पांडे प्रबंधक (विद्युत) माँयल एसोसिएट्स जिसमें श्रीमान बाबा खान, श्रीमान मनीष सूर्यवंशी, श्रीमान प्रीतम सिंह वारदे, अजय मेश्राम, चुन्नीलाल कुलदीप (उपसरपंच), शीतल मेश्राम एवं अन्य विभिन्न एसोसिएट्स/ ठेकेदार की भी उपस्थिति रही
साथ ही कर्मचारियों में कार्यालय अधीक्षक विजय बाविसताले, प्रदीप ऊके, राजू केरकेटा, समीर शुक्ला, चंदन वट्टी, संभव कटरे, रमेश देवांगन,श्रीमती देवकी देवांगन, श्रीमती रुक्मणी परऊ, श्रीमती प्रभा संजू, श्रीमती निशा ललित प्रसाद, उप सुरक्षा निरीक्षक उयकेजी के द्वारा सुरक्षा टीम का नेतृत्व किया गया, साथ ही यूनियन से श्रीमान रामकृपाल खुरसेल, शंकर राउत व अन्य विभिन्न पदाधिकारियों के साथ साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक भी बहुतायत में गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई और अंत में प्रसाद वितरण एवं पुरस्कार वितरण के साथ साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




