Home » मध्य प्रदेश » बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों, जैव विविधता, इको पर्यटन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। लटेरी से घनश्याम पंथी रिपोर्ट।

बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों, जैव विविधता, इको पर्यटन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। लटेरी से घनश्याम पंथी रिपोर्ट।

Share:

बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों, जैव विविधता, इको पर्यटन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

लटेरी से घनश्याम पंथी रिपोर्ट।

आज दिनांक 22.01.2026 को वन विभाग दक्षिण लटेरी द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन बड़ी मदागन पर किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला स्कूल लटेरी के छात्र छात्राएं,शिक्षक, जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए।
अनुभूति कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री राजीव श्रीवास्तव सेवानिवृत सहायक वन संरक्षक एवं श्री विजय श्रीवास्तव सेवानिवृत सहायक वन संरक्षक द्वारा बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों, जैव विविधता, इको पर्यटन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमान SDOP Sir अमरेश वोहरे एवं थाना प्रभारी महोदय जय सिंह लटेरी द्वारा बच्चों को पर्यावरण से संबंधित रोचक एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बच्चे वन विभाग की कार्यशैली, वन एवं वन्य प्राणी के संरक्षण की गतिविधि से अवगत हुए। कार्यक्रम को उपस्थित जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी संबोधित किया।
वन विभाग द्वारा बच्चों को जंगल भ्रमण कराकर क्विज एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला की छात्रा कुमारी रक्षा अहिरवार कक्षा 12 ने हासिल किया।
क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान कुमारी राधीका कुर्मी एवं कुमारी भूरी अहिरवार ने हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment