Home » जीवनशैली » मुख्यमंत्री जी ने 15 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत की। सिरोंज विधायक की अनुशंसा पर पीड़ित परिवारों को राहत।

मुख्यमंत्री जी ने 15 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत की। सिरोंज विधायक की अनुशंसा पर पीड़ित परिवारों को राहत।

Share:

मुख्यमंत्री जी ने 15 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत की।

सिरोंज विधायक की अनुशंसा पर पीड़ित परिवारों को राहत।

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जी ने सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा से प्राप्त प्रस्ताव एवं अनुशंसा के आधार पर बैरसिया स्थित सरस्वती विद्या बिहार संस्थान के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को कुल 15 लाख रुपए की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

उक्त दुर्घटना में एक लोडिंग वाहन एवं ट्रैक्टर.ट्रॉली के मध्य हुई टक्कर में 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थीए जबकि 10 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सहायता नियमों को शिथिल किया गया है।

स्वीकृत सहायता के अंतर्गत दुर्घटना में मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को दो-दो लाख रुपए प्रति व्यक्ति के मान से कुल 10 लाख रुपएए वहीं 10 घायलों को पचास-पचास हजार हजार रुपए प्रति व्यक्ति के मान से कुल 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 15 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री द्वारा दी गई यह सहायता कठिन समय में पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगी।

Leave a Comment