संकल्प से समाधान अभियान में संबंधित कर्मचारियों न करे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी-स्मिता टेकाम

लामता -जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान संकल्प से समाधान जिसका मुख्य उद्देश्य है हमारे पंचायत में निवास रत ऐसा परिवार जो शासन की योजना में पात्रता रखने के बाद भी उस योजना के लाभ से वंचित है ऐसे परिवार को चिह्नांकित कर लाभ दिलाना है और इस अभियान में संबंधित माननीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देना और सामिल करना अनिवार्य है किंतु संबंधित अभियान में लगे हुए कर्मचारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों को सूचना न देना और इस कार्यक्रम में शामिल न करना जन प्रतिनिधियों की अनदेखी करना प्रतीत होती है एवं यह उन संबंधित कर्मचारियों के द्वारा शासन की योजनाओं का कागजों पर खाना पूर्ति कर पूर्ण करना प्रतीत होता है मै जिला प्रशासन से आग्रह करती हूं कि इस अभियान में लगे सभी संबंधित कर्मचारियों को आप निर्देशित करें कि संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर इस अभियान में शामिल करने के लिए आदेशित करें जिससे कि सरकार की योजनाओं का अपने क्षेत्र की जनता को लाभ दिलाने में सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके




