Home » तकनीकी » संकल्प से समाधान अभियान में कर्मचारी कर रहे हैं खानापूर्ति -डॉ बिसेन

संकल्प से समाधान अभियान में कर्मचारी कर रहे हैं खानापूर्ति -डॉ बिसेन

Share:

संकल्प से समाधान अभियान में कर्मचारी कर रहे हैं खानापूर्ति -डॉ बिसेन

लामता _सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान संकल्प से समाधान जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे पंचायत में निवास रथ ऐसा परिवार जो शासन की योजनाओं से लाभ लेने में वंचित रह गया हो उस परिवार को चिह्नांकित कर उनकी समस्या का समाधान करें एवं शासन की योजना का उस वंचित परिवार को लाभ प्राप्त हो सके इस अभिप्राय से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है जिस अभियान में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को सूचना देना अनिवार्य है उसके उपरांत भी अभियान का क्रियान्वयन करने वाले कर्मचारी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि साथियों को इस अभियान के बारे में सूचना न देना और शामिल न कराया जाना यह प्रतीत होता है कि कर्मचारियों के द्वारा हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जो अभियान संकल्प से समाधान के नाम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा है उस अभियान का खाना पूर्ति कर औपचारिक रूप से समापन करना प्रतीत होता है इस अभियान मे लगे सभी कर्मचारियों का मुख्य उद्देश्य है जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में नहीं बुलाया जाना कहीं ना कहीं संबंधित कर्मचारियों की कार्य शैली पर संदेह है कि संबंधित कर्मचारियों की मंशा सिर्फ इस अभियान को कागजों पर ही पूर्ण करने की मनसा प्रदर्शित होती है मैं संबंधित मेरे सभी जनपतिनिधि साथियों को मीडिया के माध्यम से बताना चाहूंगा कि अगर आप लोग को इस अभियान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है तो आप संबंधित जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर इस अभियान को संज्ञान में लेते हुए अपने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर वंचित हितग्राही को लाभ दिलाने हेतु प्रयास करे और जिला प्रशासन से भी आग्रह करता हूं कि इस अभियान में संबंधित माननीय जनप्रतिनिधि को सूचना देने के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित करें

Leave a Comment