अगरिया समाज ने ब्लॉक स्तरीय किया बैठक।
दैनिक पंचायती राज बलरामपुर से आशिष यादव:

बलरामपुर जिला के विकास खंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह में अगरिया समाज का ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें रामचंद्रपुर,वाड्रफनगर, रघुनाथनगर तीनों ब्लॉक के लोंगो ने भाग लिया साथ मे नवनियुक्त कार्यकारणी का गठन भी किया।गठन के पश्चात अगरिया समाज ने आज के युवा पीढ़ी को देखते हुए।नशा मुक्ति के सम्बंध समाज ने विशेष चर्चा किया,साथ मे शिक्षा से वंचित लोगो को शिक्षा से कैसे जोड़ा जाए ताकि समाज मे सुधार हो। तभी समाज के सभी वंचित लोग का सर्वागींण विकास संभव है।और इस कार्यक्रम में उपस्थित सम्भागीय अध्यक्ष श्री बैजनाथ अगरिया जिला के नवनियुक्त पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष अगरिया समाज के श्री धनपत अगरिया (वर्तमान जनपद सदस्य) ,कोषाध्यक्ष आनंद अगरिया, मीडिया प्रभारी भूलेश्वर राम ,सहसचिव रामधनी अगरिया, महामंत्री बिरसाय अगरिया, संरक्षक श्री सोनसाय रनते ,श्री राजकुमार अगरिया श्री रामशरण जी एवं रामचंद्रपुर ब्लॉक के अगरिया समाज के अध्यक्ष श्री राकेश अगरिया (जनपद सदस्य), वाड्राफनगर ब्लॉक के अगरिया समाज के अध्यक्ष श्री राम अगरिया सचिव श्री राजन अगरिया ,राम प्रकाश अगरिया समाज के मीडिया प्रभारी एवं भारी संख्या में महिला, पुरूष अगरिया समाज के उपस्थिति में बैठक सपन्न हुई।




