सिंगरौली कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई सीईओ जिला पंचायत ने सुनींज नता की समस्याएं |
दैनिक पंचायती राज सूरज सिंह|

दिनांक: 13 जनवरी 2026
मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने जिले के दूर-दराज अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में पहुचे आवेदक कुसुम कली कुशवाहा पति भगवानदास कुशवाहा निवासी ग्राम झखरावल द्वारा आपने भूमि का सीमांकन कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। कुशकुमार विश्वकर्मा पिता राम दयाल विश्वकर्मा ग्राम जुवाड़ी द्वारा अमराई खोवा में दिलाये गये भूमि का नामांतरण किए जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही रमेश गुप्ता पिता जयनाथ गुप्ता निवासी बरगवा ने ग्राम डगा की भूमि पर कब्जा दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई में फ्रैंड कालोनी लेन 02 बलियरी रोड गनियारी के रहवासियो द्वारा संयुक्त रूप से कालोनी में पक्की नाली निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। राम मिलन शाह पिता रामाधीन शाह ग्राम गहिलगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य अंतर्गत नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क आपरेशन कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया।कमलेश कुमार यादव निवासी ग्राम छतौली, गंगा सागर कुशवाहा ग्राम तेलदह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया।
आवेदक राम प्रसाद पाल पिता छोटकऊ पाल निवासी ग्राम उचनी ने वृद्धा पेशन योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया। संबल योजना लाभ दिलाने हेतु सीतापति सिंह गोड़ निवासी ग्राम ढोड़ी टोला ने आवेदन दिया। जनसुनवाई में भोले शाहू निवासी ग्राम नौगई, गोपाल सिंह पति जगधीर सिंह निवासी ग्राम बरका ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने का अवेदन दिया। शिव प्रसाद शाहू निवासी पिपरा कुरून्द ने पत्नी के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराये जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई मे पहुचे आवेदक द्वारा गोरवानी समिति तेन्दूफ्ता प्रबंधक पद की नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन संबंधी गंभीर अनियमितता की शिकायत जॉच हेतु आवेदन दिया गया। आवेदन में बताया गया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य अंतर्गत प्रबंधक पदपर की गयी नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों के सत्यापन के स्तर पर नियमों का पूर्ण पालन नही किया गया है। जन सुनवाई कर रहे सीईओ जिला पंचायत द्वारा शिकायत की जॉच हेतु एसडीओ वन विभाग को निर्देशित किया गया।
जन सुनवाई में पहुचे आवेदक सरपंच ग्राम पंचात सिधार द्वारा पूर्व सूची सर्वे अनुसार वर्तमान सूची में छुटे मोहल्लो में विद्युतीकरण हेतु आवेदन देते हुयें कहा गया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम सिरखड़ी एव बोदरा बस्ती सहित अन्य छूटे मोहल्लो में विद्युतीकरण कराया जायें। वही आवेदक विशेषर यादव पिता जानकारी प्रसाद यादव निवासी ग्राम कर्थुआ द्वारा यादव बस्ती एवं खेरवार बस्ती ग्राम पंचायत पराई ग्राम रेड़ी में विद्युत पोल लागाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। वही ग्राम कुम्हिया से आये आवेदको द्वारा 2 वर्षो से खराब पड़े ट्रन्सफार्मर को बदले जाने हेतु आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।




