Home » मध्य प्रदेश » युवा दिवस पर लक्ष्मीकांता कॉलेज परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन| अभाविप लांजी एवं मेधालिपि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ सफल|

युवा दिवस पर लक्ष्मीकांता कॉलेज परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन| अभाविप लांजी एवं मेधालिपि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ सफल|

Share:

युवा दिवस पर लक्ष्मीकांता कॉलेज परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन|

अभाविप लांजी एवं मेधालिपि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ सफल|

लांजी।
युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर सेवा एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लांजी, मेधालिपि फाउंडेशन एवं भारत माता पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को लक्ष्मीकांता कॉलेज परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के ग्राम विकास संयोजक नैनसुख जी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं उन्होंने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।

आयोजकों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार—“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत”—से प्रेरित होकर यह आयोजन किया गया, ताकि युवा शक्ति समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे और मानव सेवा में सक्रिय भूमिका निभाए। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। रक्तदाताओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवियों का धन्यवाद प्रेषित किया, जिन्होंने अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान जैसे महादान में भाग लिया और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को सेवा और समर्पण के साथ मनाया।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लांजी से नगर मंत्री ऋषभ रजक, SFS प्रमुख कमलेश गुर्दे, महाविद्यालय अध्यक्ष ललित भरने, नगर सह मंत्री वैभव नगपुरे, सुमित ठाकरे, सोयांश अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, जागृति शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी श्रीवास, आलिया शेख, निशा ठाकरे, दुर्गेश्वरी लूते, दिव्या अस्तने, डाली नागपुरे, अंजली हुमने, अंजू वैद्य, पूजा तिड़के, पूर्व भाग संयोजक सफीक खान, पूर्व नगर अध्यक्ष निलेश दुर्गकर, शुभम मिश्रा, अमन मिश्रा उपस्थित रहे।

वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल श्रीवास्तव,शाजिद शालू अली, जितेंद्र विक्की तिड़के, मोहसिन खान, विकास मानकर, राजू कुशले, बिट्टू दुर्गकर, इंद्रजीत अहिरवार, यश रहमतकर, योगेश चंद्रवंशी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहयोग प्रदान किया।

मेधालिपि फाउंडेशन एवं भारत माता पब्लिक स्कूल के स्टाफ एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान राष्ट्रीय लोधी महासभा के अध्यक्ष गुलाबचंद लोधी, ताराचंद बड़घैया, विनीश मैथ्यू, नरेश अगासे, राधेश्याम कचवाहे सहित संपूर्ण भारत माता पब्लिक स्कूल एवं मेधालिपि फाउंडेशन का स्टाफ उपस्थित रहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment