Home » देश » अनूपपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

अनूपपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

Share:

अनूपपुर में सहकार भारती का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।


अनूपपुर | 11 जनवरी 2026
आदिन जाति सेवा सहकारी समिति परिसर, अनूपपुर में रविवार को सहकार भारती का स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोपाल निगम जी (प्रदेश अध्यक्ष, क्रेडिट प्रकोष्ठ) एवं श्री पवन पाण्डेय जी (संभाग अध्यक्ष) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अविन्द्र मिश्रा जी (अध्यक्ष, सहकार भारती) अभिषेक सिंह (संगठन मंत्री सहकार भारती)उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सहकार भारती “सहकार से समृद्धि” के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सशक्तिकरण पहुँचाने का कार्य कर रही है। सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में महिला सहभागिता, रोजगार सृजन और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीमती वंदना सोनी जिला महामंत्री सहकार भारती एवं अध्यक्ष प्राथमिक महिला श्रमिक एवं निर्माण सहकारी समिति मर्यादित अनूपपुर श्रीमती प्रभा मिश्रा (महिला प्रमुख) सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती वंदना सोनी, श्री विधाबंद शुक्ला जी, श्री धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी जी श्री अभिजीत शर्मा, श्री ललित दुबे, श्रीमती हर्षिता श्रीवास्तव, श्रीमती विमला सिंह, श्री विकास सोनी एवं श्री ऋषिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment