Home » खेल » विधानसभा लीग क्रिकेट मैच का हुआ शुभारंभ, विधायक ने फिता काटकर मैच करवाया प्रारंभ

विधानसभा लीग क्रिकेट मैच का हुआ शुभारंभ, विधायक ने फिता काटकर मैच करवाया प्रारंभ

Share:

विधानसभा लीग क्रिकेट मैच का हुआ शुभारंभ, विधायक ने फिता काटकर मैच करवाया प्रारंभ


लांजी शुक्रवार 9 जनवरी को लांजी की अवंती बाई स्टेडियम में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी क्रिकेट मैच का प्रारंभ जोर शोर से किया गया जिसके दरमियान लांजी क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे के द्वारा फिता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया जिसके चलते लांजी की ही टीमों से मैच का श्री गणेश करवाया गया जहां खेल के दौरान खिलाड़ियों के द्वारा सुंदर खेल का प्रदर्शन किया गया तत् संबंध में विधायक ने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में खेलों को प्रथम प्राथमिकता देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है तथा गांव गांव में छिपी प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है जो अपने खेलों का जोरदार प्रदर्शन करके देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही साथ ग्रामीण अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उचित सहयोग देकर शासन प्रशासन के द्वारा उन्हें आगे बढ़ने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान लांजी भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक चौरसिया, शरद आसटकर, कैलाश गोस्वामी, शिखा गोस्वामी पार्षद, विधायक विधायक फोरम के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र श्रीवास, सचिव नूतन रहमतकर, सहसचिव लिलेश्वर बबलू खानोरकर, कोषाध्यक्ष डॉ हेमंत कलचुरी, तथा तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। खेल का संचालन गौरव बैस के द्वारा किया गया मैच के दौरान सभी का सहयोग सराहनीय रहा तथा दर्शक गणों के द्वारा मैच का लुफ्त उठाया गया।

Leave a Comment