Home » मध्य प्रदेश » कटनी: विजयराघवगढ़ क्षेत्र में नन्हवारा रोड पर खुलेआम अवैध प्लॉटिंग, कृषि भूमि पर कच्ची सड़क डालकर काटे जा रहे अवैध प्लॉट

कटनी: विजयराघवगढ़ क्षेत्र में नन्हवारा रोड पर खुलेआम अवैध प्लॉटिंग, कृषि भूमि पर कच्ची सड़क डालकर काटे जा रहे अवैध प्लॉट

Share:

कटनी: विजयराघवगढ़ क्षेत्र में नन्हवारा रोड पर खुलेआम अवैध प्लॉटिंग, कृषि भूमि पर कच्ची सड़क डालकर काटे जा रहे अवैध प्लॉट


कटनी – कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर कृषि योग्य भूमि पर धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। आरोप है कि इस पूरे मामले में भू-माफिया और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही।

विजयराघवगढ़ क्षेत्र के नन्हवारा रोड पर कृषि भूमि को बिना डायवर्जन कराए आवासीय भूमि में तब्दील किया जा रहा है। कृषि जमीन के बीचो-बीच कच्ची सड़क डालकर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे हैं, जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और राजस्व नियमों का खुला उल्लंघन है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध प्लॉटिंग लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन हैं। आरोप है कि भू-माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण वे बिना किसी नक्शा पास और अनुमति के जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में यहां अवैध कॉलोनियों की बाढ़ आ सकती है, जिससे बुनियादी सुविधाओं और कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी होगी।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस अवैध प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर भू-माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

फिलहाल मामले पर प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और अवैध प्लॉटिंग पर कब तक कार्रवाई होती है।

Leave a Comment