वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्यामसुंदर अग्रवाल का निधन, 6 जनवरी को निकलेगी अंतिम यात्रा।

नगर में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब यह दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि
स्वर्गीय श्री नरसिंहलाल अग्रवाल के सुपुत्र,
श्री गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) के बड़े भ्राता
एवं श्री संजय अग्रवाल के पूज्य पिताजी
श्री श्यामसुंदर अग्रवाल का दुखद निधन हो गया।
उनके निधन से अग्रवाल समाज सहित नगर के सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। वे एक सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
परिवारजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 6 जनवरी, मंगलवार को प्रातः 10 बजे,
निवास स्थान B इलेवन, ऐश्वर्या विंडमिल, जैक एंड जिल स्कूल के सामने वाली रोड से
मारवाड़ी श्मशान के लिए प्रस्थान करेगी।
उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।
शोकाकुल परिवार में
श्री गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष),
अशोक, अजय, विजय (भाई),
संजय (पुत्र),
नितिन, अनुराग, भावेश, अक्षत, आदित्य, विवान (भतीजे),
प्रज्ज्वल, उज्ज्वल, केशव, हिमांशु, अयन (पोते)
एवं समस्त मित्तल परिवार शामिल हैं।



