Home » मध्य प्रदेश » चितरंगी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। मंत्री निवास से पहले रोका गया मार्च। दैनिक पंचायती राज सूरज सिंह।

चितरंगी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। मंत्री निवास से पहले रोका गया मार्च। दैनिक पंचायती राज सूरज सिंह।

Share:

चितरंगी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

मंत्री निवास से पहले रोका गया मार्च।

दैनिक पंचायती राज सूरज सिंह।

चितरंगी/सिंगरौली। इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति से हुई जनहानि और उसके बाद मंत्री के कथित अमर्यादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नेतृत्व में चितरंगी में जोरदार ‘घंटा प्रदर्शन’ किया गया यह प्रदर्शन राज्य मंत्री राधा सिंह के निवास की ओर कूच के रूप में आयोजित किया गया था, लेकिन प्रशासन ने कड़े इंतजाम करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंत्री निवास से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया पुलिस प्रशासन ने रोका रास्ता प्रदर्शनकारी जैसे ही राज्य मंत्री राधा सिंह के निवास की ओर बढ़े, मौके पर तैनात भारी पुलिस बल एवं एसडीएम ने आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण वहीं ‘घंटा’ बजाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से वापस लौटते हुए अपने-अपने कार्यालय पहुंचे ‘घंटा’ बना विरोध का प्रतीक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब जनता की जान जा रही थी और सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अहंकार भरी भाषा का प्रयोग कर रही है, तब ‘घंटा’ बजाकर सत्ता को जगाना जरूरी हो गया है उनका आरोप है कि यह बयान पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन इस विरोध प्रदर्शन में सरस्वती सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण, सोमदेव ब्रह्म उपाध्यक्ष प्रदेश पंचायती राज, लल्ला राम पांडेय, संकठा सिंह बबलू ब्लॉक अध्यक्ष चितरंगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और मंत्री से सार्वजनिक माफी व इस्तीफे की मांग दोहराई गई
कांग्रेस का साफ संदेश कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक बयान के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और जवाबदेही की है जब तक पीड़ितों को न्याय, मृतकों के परिजनों को मुआवजा और दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा चितरंगी का यह घटनाक्रम अब केवल स्थानीय विरोध नहीं रह गया है, बल्कि यह संकेत है कि जनता और विपक्ष दोनों सरकार की संवेदनहीनता को लेकर सड़कों पर उतरने को तैयार

Leave a Comment