धान खरीदी सजगता से करे: बैंक सीईओ बघेल

कलेक्टर व बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 2 जनवरी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सीईओ अभिनव सिंह बघेल द्वारा प्रबन्धक लेखा पी.जोशी की उपस्थिति में शाखा प्रबंधको, संस्था प्रबंधको और धान उपार्जन में संलग्न कर्मचारियों की बैठक वीसी के माध्यम से ली गई।
बैंक सीईओ श्री बघेल ने कहा कि उपार्जित धान को सुरक्षित रखे व धान उपार्जन नियमो के अनुसार ही खरीदी कार्य करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा लोन और एमएसपी के ईपीओ को समयानुसार पूर्ण करे तथा लोन रिकवरी में पूर्ण रूप से वसूली पर कार्य करे। इसके साथ ही ई-पैक्स अंर्तगत प्रतिदिन डे एंड, सीबील, आधार से खातों को अपडेट करने, केसीसी कार्ड वितरण, मध्यम कालीन ऋण वितरण व वसूली, समिति पुर्नगठन की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विपणन अधिकारी एम.एल. यादव, सारँग बिसेन, रौनक चौकसे आदि उपस्थित रहे।




