Home » Uncategorized » नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

Share:

नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सभासदों की सर्वसम्मति से स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण कार्यों, पथ प्रकाश व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित 30 से अधिक प्रस्तावों को पारित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत सभी प्रस्तावों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं, जन अपेक्षाओं एवं विकासात्मक सुझावों को रखा, जिन पर सकारात्मक चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए।
जिससे आने वाले समय में नगर के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज कुमार, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, रमेश पाठक, दीपक नौटियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment