Home » मध्य प्रदेश » नागौद थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क।

नागौद थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क।

Share:

नागौद थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क।

आगामी त्योहार होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नागौद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नागौद एसडीएम IAS अनिकेत शांडिल्य ने की साथ ही एसडीओपी रघु केशरी, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, विद्युत विभाग से जेई कृष्णा गुप्ता, SI रंगदेव सिंह एवं नगर परिषद नागौद के कर्मचारी साथ ही बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। एसडीएम एवं एसडीओपी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment