Home » देश » जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद श्री विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद श्री विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण।

Share:

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद श्री विजय बघेल करेंगे ध्वजारोहण।

*बेमेतरा, 24 जनवरी 2026/-* जिला बेमेतरा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी को प्रातः बेसिक स्कूल मैदान में गरिमामय एवं भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ध्वजारोहण के पश्चात सांसद श्री बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम दिए गए संदेश का वाचन करेंगे। समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य परेड तथा विभिन्न विभागों द्वारा विकास आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो जिले की उपलब्धियों और योजनाओं को दर्शाएंगी।

जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Leave a Comment