खारा में स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य तीसरा दिन सम्पन्न,महिला वर्ग का फाइनल रेशु क्लब खारा ने जीता।

सेमरिया, सेमरिया तहसील अंतर्गत ग्राम खारा में आयोजित स्व. लखपति सिंह (प्राचार्य) एवं स्व. कौशलेन्द्र प्रताप सिंह (व्याख्याता) स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबलों का तीसरा दिन उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ तीसरे दिन महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला रेशु क्लब खारा एवं मान सिंह फैंस क्लब हरदुआ के बीच खेला गया जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रेशु क्लब खारा ने विजय प्राप्त
की फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट खेल के लिए तनिष्का सक्सेना को बेस्ट रेडर तथा रोशनी यादव को बेस्ट कैचर का पुरस्कार दिया गया। दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री राजमणि पटेल रहे विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतना एवं पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी नागौद रश्मि सिंह उपस्थित रहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा, सेमरिया पंकज सिंह ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बसपा रीवा एड.अभिषेक पटेल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय शुक्ला, सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस,पूर्व जनपद सदस्य झलवार अंजनी द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद
रहे मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल खारा में इस स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता पहली बार देखने को मिल रही है जिसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई बड़े शहरों की महिला व पुरुष टीमें सहभागिता कर रही हैं उन्होंने ऐसे भव्य आयोजन के लिए आयोजक गुलाब सिंह को साधुवाद देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगी अतिथियों ने खेल भावना और कबड्डी के महत्व पर प्रेरक शब्द
भी कहे इस अवसर पर पूर्व बसपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम खारा में स्व. तीरथ सिंह के नाम से प्रतिमा निर्माण की घोषणा कर सभी का ध्यान आकर्षित किया
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बृजभान सिंह, डॉ. रामाश्रय सिंह, मंच संचालक दिलराज पटेल, अजय सिंह, मान सिंह, रामनिवास सिंह, लाल बहादुर सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, रामभान सिंह, भारत गुप्ता, पूर्व सरपंच विजय सिंह, पूर्व उपसरपंच मोहन सिंह, पूर्व प्राचार्य उमेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीणजन उपस्थित
रहे तीसरे दिन के सफल आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि ग्राम खारा खेल प्रतिभाओं का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है, जहां कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं पुरुष वर्ग का फ़ाइनल मुकाबला आज 23 जनवरी को खेला जाएगा




