सिंगरौली से खुशी श्रीवास्तव ने उत्तीर्ण की आल इंडिया बार कॉउन्सिल की परीक्षा।

सिंगरौली मे संचालित श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव एवं प्रशासिका व सहायक प्राध्यापिका अनुपमा श्रीवास्तव की सुपुत्री *खुशी श्रीवास्तव* ने आल इंडिया बार कॉउन्सिल की परीक्षा प्रथम प्रयास मे ही उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण किया। खुशी की प्रारंभिक शिक्षा सिंगरौली के ही क्रांईस्ट ज्योति स्कूल से हुयी, वंहा से 10वीं की परीक्षा पूर्ण करने के पश्चात कॉमर्स संकाय से उन्होंने 12वी की परीक्षा डीएवी स्कूल, दुद्धिचुआ से उत्तीर्ण की, उसके पश्चात पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी का पाठ्यक्रम जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, जयपुर से पूर्ण कर आल इंडिया बार कॉउन्सिल 2025 की परीक्षा मे प्रथम प्रयास मे ही सफलता अर्जित की, खुशी की इस सफलता से उनके परिजनों, विद्यालय के शिक्षक व मित्र अत्यंत प्रसन्न है, सभी ने अपनी शुभकामनायें खुशी को प्रेषित की, वर्तमान मे प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट उदय चंदानी के मार्गदर्शन मे खुशी वकालत का कार्य कर रही है व साथ मे न्यायिक परीक्षा की तैयारी भी कर रही है।
*माता पिता ने पुत्री खुशी के लिए जाहिर की अपनी प्रसन्नता*




