Home » जीवनशैली » अमलीपदर में भक्त गुहा निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अमलीपदर में भक्त गुहा निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Share:

अमलीपदर में भक्त गुहा निषाद राज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गरियाबंद जिले के नवीन तहसील अमलीपदर में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा निषाद राज जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए।


शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कीर्तनकार संतराम शरण जी (परसदा कला) के भक्तिमय गीत-संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह झूम उठे।
कार्यक्रम में निषाद समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गणपत निषाद, उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर निषाद, जिला सचिव श्री योगेश निषाद, समाज प्रमुख श्री प्रभाराम निषाद सहित शोभाराम निषाद, रामलाल निषाद, चंपा निषाद, श्रवण निषाद एवं समाज के अनेक वरिष्ठ व युवा सदस्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने भक्त गुहा निषाद राज के जीवन, उनके आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Comment