Home » Uncategorized » 5वी, 8वी की परीक्षाएं 20 फरवरी से, तैयारियां करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित दैनिक पंचायती राज जगदीश सोनी.

5वी, 8वी की परीक्षाएं 20 फरवरी से, तैयारियां करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित दैनिक पंचायती राज जगदीश सोनी.

Share:

5वी, 8वी की परीक्षाएं 20 फरवरी से, तैयारियां करने के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

दैनिक पंचायती राज जगदीश सोनी.


श्योपुर, 13 जनवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में 5वी एवं 8वी बोर्ड की परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने निर्देश दिये कि परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जायें। 5वी एवं 8वी की परीक्षाएं बोर्ड पेटर्न पर आयोजित की जायेगी। इस अनुरूप परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक कराने के लिए परीक्षा पूर्व तैयारियां कर ली जायें। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीपीसी भूपेन्द्र शर्मा, डाईट प्राचार्य राघवेन्द्र सिकरवार, बीईओ श्रीमती मधु शर्मा सहित शिक्षा विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, मदरसा प्रभारी, बीआरसी आदि मौजूद रहें।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने कहा कि जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 5वी एवं 8वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बोर्ड पेटर्न पर वार्षिक परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी तक दोपहर 02 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए केन्द्राध्यक्ष से लेकर परीक्षक आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

Leave a Comment