Home » मध्य प्रदेश » पंचायतीराज राज की ख़बर का दिखा असर, बहरावल–बीलखो मार्ग निर्माण को लेकर मंत्री से हुई चर्चा|

पंचायतीराज राज की ख़बर का दिखा असर, बहरावल–बीलखो मार्ग निर्माण को लेकर मंत्री से हुई चर्चा|

Share:

पंचायतीराज राज की ख़बर का दिखा असर, बहरावल–बीलखो मार्ग निर्माण को लेकर मंत्री से हुई चर्चा|

भोपाल। पंचायती राज न्यूज़ चैनल पर प्रसारित ख़बर का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री, मंडल अध्यक्ष श्री राम बाबू गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने  भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी से सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बहरावल से बीलखो मार्ग को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की आवश्यकता को लेकर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से मंत्री जी को अवगत कराया।

माननीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

स्थानीय लोगों ने पंचायती राज न्यूज़ चैनल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के कारण आज शासन स्तर पर इस विषय पर सकारात्मक पहल हुई है.

Leave a Comment