ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य-प्रदेश अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न|स्वदेशी अपनाने लोगों में जागरूकता आवश्यक है|
जिला बालाघाट, स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय व्यख्यान एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य-प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री मृणाल मीणा कलेक्टर, श्री मति मौसम बिसेन सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, श्री सुरजीत सिँह छावड़ा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संरक्षक गुरु द्वारा सिँह सभा, हीरासिँह भाटिया सदस्य गुरु द्वारा सिँह सभा, श्री विनोद एलकर प्रबंधक विवेक ज्योति शिक्षण महाविद्यालय, प्रदीप कुमार कौरव डिप्टी कलेक्टर एवं जिला योजना अधिकारी, चितरंजन मानेश्वरर योजना सांख्यकि अधिकारी, नरेन्द्र भैरम सामाजिक कार्यकर्ता, हेमंत नगपुरे सदस्य जिला चयन समिति, योगेश शरणागत एवं सुशील बर्मन जिला समन्वयक अन्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस तक चलने वाले इस अभियान की विविध गतिविधियों को जिम्मेदारी और पूर्ण लगन से करें। स्वदेशी स्वदेशी अपनाने के लिए लोगों में जागरूकता आवश्यक है क्योंकि हमारी रोजमर्रा में बहुत सी ऐसी वस्तुएं हो गयी हैं, कि अब हमें स्वदेशी वस्तुओ का पता ही नहीं चल पाता, इस हेतु भी कुछ सूचियां बनाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने पहल करनी चाहिए। आगामी विकासखंड स्तरीय, सेक्टर स्तरीय कार्यक्रमों में रक्तदान करने हेतु लोगों को जानकारी देना है, इस हेतु हमारी मोबाइल टीम सभी कार्यक्रमों हेतु उपलब्ध रहेगी। लोगों को प्रेरित करने दीवारों में नारे लेखन आकर्षक होने चाहिए जिससे लोग सहजता से पढ़े और प्रेरित हों। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री विनोद एलकर ने स्वामी विवेकानंद जी पर विस्तार से चर्चा की और आग्रह किया कि हमें हर युवाओं में उनको और उनकी आर्दशों को पहुंचाना है। आगामी सत्र में सुरजीत सिँह छावड़ा जी गुरु तेग बहादुर जी के 350 साल पूर्ण होने पर जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी राष्ट्र प्रेम से अवगत कराया। श्री सुरजीत सिँह ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग की ध्यान पद्धति से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन सत्र में विविध सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय प्रतिभाओं के प्रमाण पत्र एवं बालाघाट निवासी सुश्री इनु बिसेन जिसने का ब्यूटी ख़िताब जीता है स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णलता चोपडा, सुरेन्द्र भगत, बेजन्ति कटरे, स्वेता मिश्रा, रुचिका वैश, महेश पटले समस्त विकासखंड समन्वयक, समस्त परामर्शदाता, समस्त नवांकुर संस्थायें, पूर्व सी एम सी एल डी पी छात्र-छात्रा अन्य कि सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरांत सभी सामाजिक कार्याकर्ताओं के द्वारा स्वदेशी कि रैली का आयोजन किया गया।





