चौरई मे सड़क पर भरा गटर के पानी से जनता थी परेशान, नगर पालिका ने दिया ध्यान|
पंचायती राज / राजेश उइके

*छिंदवाड़ा* चौरई नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 महात्मा पब्लिक स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर विगत 5 वर्षों से गटर एवं सेफ्टीक टैंक का पानी भरा हुआ था , जिसकी नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। उक्त मूलभूत समस्या के समाधान के लिए समाचार पत्र के लगतार प्रकाशन एवं शिकायत के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और आज स्वम सीएमओ अभय राज सिंह, उपयंत्री आसिक खान, लोक निर्माण प्रभारी सुमेर साहू, दिलीप शर्मा, मोहन कुशवाह, ठेकेदार भगीरथ वर्मा ने पत्रकारों के समक्ष लगातार चार-पांच घंटे सामने खड़े होकर प्राथमिकता से कंकरीट के पाईप डालकर लगभग छः वर्षो से लंबित समस्या का समाधान किया, सीएमओ अभय राज सिंह ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र नाली निर्माण के लिए आश्वासन दिया। यह मार्ग मेन रोड तुलसीदास चौक से लक्खा पिपरिया बाईपास को जोड़ता है इस क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थाएं संचालित है।यह चौरई नगर का महत्वपूर्ण मार्ग है। उक्त समस्या के निराकरण होने पर प्रभावित लोगो ने पत्रकार बन्दुओ का आभार माना।




