स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी शुक्ला की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

जबलपुर। जबलपुर के रोसरा क्षेत्र में स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी शुक्ला की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 दिसंबर को उद्घाटन मैच के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का समापन फाइनल मैच के साथ 13 जनवरी को किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जबलपुर सांसद माननीय आशीष दुबे जी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित निलेश अवस्थी जी करेंगे। टूर्नामेंट के विशिष्ट अतिथि पाटन विधायक माननीय श्री अजय बिश्नोई जी रहेंगे।
फाइनल मैच के उपलक्ष्य में जानकी मैदान में 11 जनवरी से रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया है। वहीं 12 जनवरी, सोमवार को सुबह 9:00 बजे से गौरी शंकर सीता राम नाम जप यज्ञ महा उत्सव का आयोजन किया गया है, जो 24 घंटे तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की 12 टोलियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयोजक पिंटू शुक्ला, संतोष पांडा, महेंद्र मिश्रा, रविंद्र गोटिया, रविंद्र श्रीपाल, बल्लू बिल्ह, मांगीलाल गोटिया, सुनील पटेल, अर्जुन पूरी, सुरेंद्र कुशवाहा एवं गुरु शरण का विशेष योगदान रहा है।
क्षेत्रवासियों में इस खेल एवं धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।




