देहात पुलिस की कार्यवाही 60 लीटर कच्ची शराब के साथ धराये दो आरोपी।

पूर्व से छिन्दवाडा के अलग-अलग थानों में मारपीट, चोरी, शराब तस्करी के अपराध है दर्ज घूमने फिरने और महंगे शौक पूरा करने के लिए दोनों नवयुवकों ने अपनाई अपराध की राह*
दैनिक पंचायती राज जिला ब्यूरो राजेश उइके
*छिंदवाड़ा* पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के द्वारा थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
घटना का सक्षिप्त विवरण थाना प्रभारी देहात एवं उनके अधीनस्थ स्टाफ को हमराह आर. 779 सौरभ बघेल के कस्बा में जुर्म जरायम पतासाजी करने रवाना हुआ था परासिया नाका पर जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक दुबले पतले कद काठी का व्यक्ति जिसने हरी धारी वाली शर्ट व काला पेन्ट पहना है उम्र करीबन 18-19 वर्ष है। पोआमा बस्ती के पास जाने वाली कच्ची रोड पर झाडियों के पास अत्यधिक मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। जो तत्काल थाना प्रभारी देहात निरी. गोविंद सिंह राजपूत द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ से दविश दिलवाकर आरोपी कुनाल उर्फ लकी गौतम के कब्जे से चार प्लास्टिक की कुप्पियों में 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमति करीबन 12360 रूपये जप्त की गई। आरोपी ने यह शराब अपने दोस्त हर्षत कहार के साथ जाटाछापर के पास स्थित नाले के पास में बनाकर आज दिनांक 06/01/2026 को छिन्दवाडा में बेचने के लिए लाये थे। पुलिस ने दूसरे आरोपी को चिल्ला बाबा की दरगाह से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 10/2026 धारा 34 (2), 42 आबकारी एक्ट का कायम कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व में चोरी मारपीट के अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम (1) कुनाल उर्फ लकी पिता हरीशंकर गौतम उम्र 18 वर्ष निवासी जाटाछापर थाना चाँदामेटा
जिला छिन्दवाडा। (2) हर्षत पिता फागलाल कहार उम्र 20 वर्ष निवासी जाटाछापर थाना चान्दामेटा जिला छिन्दवाडा। महत्वपूर्ण भूमिकाः निरी. गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. 801 मंगलसिंह, आरक्षक 779 सौरभसिंह बघेल, आर. 836 उमेश उइके, सायबर सेल से प्रआर. 811 नितिन, आर. 842 आदित्य की विशेष भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत की जाने की घोषणा की गई है।




