सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: कलेक्टर।

-मालनपुर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का किया निरीक्षण
मालनपुर। कलेक्टर भिण्ड ने मालनपुर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इस अवसर पर गोहद एसडीएम राजन नाडिया, नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, पटवारी संजय शर्मा आदि राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।




