Home » देश » बालाघाट में मैंगनीज खदानों की 35 केप्टिव लीज, फिर बेरोजगार युवकों को बाहर भेजने की क्या जरूरत: पूर्व विधायक किशोर समरीते

बालाघाट में मैंगनीज खदानों की 35 केप्टिव लीज, फिर बेरोजगार युवकों को बाहर भेजने की क्या जरूरत: पूर्व विधायक किशोर समरीते

Share:

बालाघाट में मैंगनीज खदानों की 35 केप्टिव लीज, फिर बेरोजगार युवकों को बाहर भेजने की क्या जरूरत: पूर्व विधायक किशोर समरीते।


लांजी। संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लांजी-किरनापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने बीते दिनों टीवीएस और टाटा मोटर्स कंपनियों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बैंगलोर भेजे गये युवाओं के साथ धोखाधड़ी किये जाने के मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा की युवाओं के साथ धोखाधड़ी करते हुए उन्हें बैंगलोर की जगह तमिलनाडू भेजा दिया गया जिसके बाद युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। श्री समरीते ने कहा की बालाघाट जिले में कोचिंग संस्थानों के सहयोग से रोजगार मेला लगा रहे हैं। और इस संस्थान के लोग बेरोजगार युवकों से ठगी कर रहे हैं। एक ओर बालाघाट जिले में 35 मैग्रीज खदाने जिन्हें भारत सरकार से केप्टिव लीज दी गई है उसका मतलब यह है की खदान में पहले प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे उसके बाद मैग्रीज की खुदाई करेंगे। किंतु इसके विपरीत सभी मैग्रीज खदान के लीजधारक जिसमें मैग्रीज ओर इंडिया लिमिटेड की भरवेली, उकवा और तिरोड़ी खदान शामिल हैं बिना प्रोसेसिंग प्लांट लगाए खुदाई कर रहे हैं इसी तरह हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की भी कैप्टिव लीज है जिसका प्रोसेसिंग प्लांट खेतड़ी राजस्थान में लगा है जो नियम विरूद्ध है।

जबकि एचसीएल को कॉपर की प्रोसेसिंग मलाजखंड में ही करना चाहिए। निजी क्षेत्र की मैग्रीज दोहन करने वाली कंपनियों में जे.के. मिनरल्स, पेसिफिक मिनरल्स, डी.पी. राय ऐसी 35 खदानों के मालिक जिन्होने बिना प्रोसेसिंग लगाए करोड़ों का मैग्रीज खोदकर बेच रहे हैं, कलेक्टर को इनकी परिवहन अनुज्ञा (टी.पी.) तत्काल बंद करना चाहिए। अगर ये कंपनियां प्रोसेसिंग प्लांट लगाती है तो जिले में एक लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मिलेगा, इस दिशा में जिला प्रशासन को काम करना चाहिए। साथ ही जिले में नियम विरूद्ध चल रहे कोचिंग संस्थानों को सील करना चाहिए। तथा चालीसबोड़ी के युवक अनिल वरकड़े की मौत की सीबीआई जांच होना चाहिए। इन कंपनियों द्वारा बेरोजगार नौजवानों को झूठा आश्वासन देकर नौकरी के नाम पर ले जाया गया, जो इनके साथ धोखा है। इन कंपनियों के प्रबंध संचालकों को भी युवाओं से ठगी करने के मामले में तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होने पुलिस अधीक्षक बालाघाट से कहा है की वह अपना ध्यान पुलिसिंग में लगाएं और इस तरह की नाटक नौटंकी बंद करें।

Leave a Comment