Home » Uncategorized » उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की धान खरीदी की समीक्षा। लालबर्रा एवं बालाघाट ब्‍लॉक में धान का परिवहन तेजी से बढ़ाने के निर्देश।

उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की धान खरीदी की समीक्षा। लालबर्रा एवं बालाघाट ब्‍लॉक में धान का परिवहन तेजी से बढ़ाने के निर्देश।

Share:

उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने की धान खरीदी की समीक्षा।

लालबर्रा एवं बालाघाट ब्‍लॉक में धान का परिवहन तेजी से बढ़ाने के निर्देश।

कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में 02 जनवरी को जिला उपार्जन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समर्थन मूल्‍य पर की जा रही धान खरीदी की विस्‍तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये गए।

बैठक में कलेक्‍टर श्री मीना ने बालाघाट एवं लालबर्रा विकासखंड के केंद्रो में खरीदी गई धान का कम परिवहन होने पर नाराजगी जाहिर की और निर्देशित किया कि इन दोनो विकासखंड में खरीदी केंद्रो से धान का तेजी से उठाव किया जाए और इसके लिए वाहनों की संख्‍या बढ़ाई जाए। अगले 02 दिनों के भीतर इन दोनो विकासखंड के केंद्रो से 90 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो जाना चाहिए। उन्‍होंने खरीदी केंद्रो पर खरीदी गई धान के बोरो की सिलाई कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्‍होंने जिले में अधिग्रहित सभी गोदामों में धान का भंडारण तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि कोई भी अधिग्रहित गोदाम खाली नही रहना चाहिए।

कलेक्‍टर श्री मीना ने किसानों से खरीदी गई धान का शीघ्रता से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने धान के भुगतान के संबंध में किसानों द्वारा सीएम हेल्‍पलाईन में की गई शिकायतों का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि जिले में अब तक 93 हजार 452 किसानों से 46 लाख 54 हजार 210 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 35 लाख 71 हजार 520 क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। किसानों को भुगतान के लिए 762 करोड़ रुपए के ईपीओ जनरेट हो चुके है और इनमें से 622 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। 622 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में पहुंच गई है।

बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री आरके ठाकुर, उप पंजीयक सहकारी संस्‍थाए श्री राजेश उइके, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, मंडी निरीक्षक श्री मनोज पटले, वेयर हाउस प्रबंधक श्री पटले एवं उपार्जन समिति के सदस्‍य अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment